फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मसले और अलगाववादियों से बातचीत पर सीएम महबूबा का बड़ा बयान

Tue, 03 Jan 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
व‌िधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर मसले के स्थायी हल के लिए सरकार हर पक्षकार से बातचीत करने के पक्ष में है।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार हर उस प्रयास को बढ़ावा देना चाहती है जो संवाद की प्रक्रिया को सतत और नतीजे तक पहुंचाने में सक्षम हो।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के विधायक उस्मान मजीद के सवाल के लिखित जवाब में कहा, सरकार ने बाकायदा इच्छाशक्ति के साथ इस मामले में व्यापक स्तर पर जनमत स्थापित बनाने की कोशिश की है। बाहैसियत गृहमंत्री, महबूबा ने अपने जवाब में कहा, गठबंधन सरकार अवाम में विश्वास बहाली के प्रयासाें को लगातार जारी रखेगी।
विज्ञापन

'एजेंडा ऑफ अलायंस के संकल्प की क्या स्थिति?'

व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : File Photo
मजीद ने अपने सवाल में पूछा था कि गठबंधन सरकार ने एजेंडा आफ अलायंस में बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर अलगाववादियाें और पाकिस्तान से संवाद शुरु करने का संकल्प व्यक्त किया था।

वर्तमान में सरकार बताए कि इस संकल्प की स्थिति क्या है। मुख्यमंत्री ने कहा, एजेंडा आफ अलायंस गठबंधन सरकार को एक तयशुदा फ्रेमवर्क में काम करने का मार्गदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश जारी है, जिससे समूचे उपमहाद्वीप में अमन और तरक्की को बढ़ावा मिल सके। एलओसी पर के दोनों तरफ संपर्क बढ़ाने सहित व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें