जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कुपवाड़ा के दौरे पर हैं। टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओँ से मुलाकात की। इस दौरान महबूबा ने सियासी गतिविधियों व अन्य मुद्दों पर बातचीत की।
वहीं भाजपा नेता जावेद कुरैशी ने महबूबा मुफ्ती के कुपवाड़ा दौरे को लेकर काले झंडे दिखाए। जावेद कुरैशी ने कहा कि महबूबा मुफ्ती हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करती हैं। लोग महबूबा मुफ्ती को कुपवाड़ा आने की अनुमति नहीं देंगे। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।