फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नेशनल कांफ्रेंस नेता हिलाल लोन यूएपीए के तहत गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल लोन को गिरफ्तार किया है। पिछले साल डीडीसी चुनाव की एक रैली में कथित तौर पर घृणा फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में उन्हें यूएपीए(अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


हिलाल लोन को सोमवार को विधायक हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के हाजीन में एक पुलिस थाने में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ेंः आतंकियों को सता रहा खात्मे का खौफ, अनंतनाग में रची ब्लास्ट की साजिश, देखिए तस्वीरें  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला हाजीन में डीडीसी चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में दिए गए भाषण से जुड़ा है। पिछले साल 25 दिसंबर को उन्हें बांदीपोरा के सुंबल इलाके से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद विधायक हॉस्टल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में पड़ी मार से बिलबिलाए आतंकी, तो इस वजह से जम्मू में रची जा रही हैं साजिशें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें