महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जेकेपीएसआई और जेई की भर्ती के संबंध में जेकेएसएसबी और ब्लैक लिस्टेड एपटेक की भूमिका के बारे में आरके गोयल की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा रिपोर्ट पेश की गई है। लेकिन, इसमें कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।
जम्मू कश्मीर में सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाए हैं। इस मामले में पीडीपी अध्यक्ष ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जेकेपीएसआई और जेई की भर्ती के संबंध में जेकेएसएसबी और ब्लैक लिस्टेड एपटेक की भूमिका के बारे में आरके गोयल की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा रिपोर्ट पेश की गई है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस देरी से अभ्यर्थियों में भारी निराशा है। उन्होंने उपराज्यपाल मे इस मामले में दखल का अनुरोध किया।