फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार को मिलने वाली मदद नीति की करें समीक्षा: राज्यपाल

Mon, 19 Jun 2017 10:55 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने आतंकी हमलों के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को मिलने वाली मदद संबंधी नीति की समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात करेंगे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को राज्य के हालात तथा अन्य मुद्दों पर राज्यपाल से बात की।
विज्ञापन


राजभवन में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जीएसटी को लागू करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल ने जीएसटी को लागू करने में हो रहे विलंब के दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की। सलाह दी कि तय समय में इस बारे में निर्णय लिया जाना चाहिए।

उन्होंने लगातार हो रहे आतंकी हमलों पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि आतंकी हमलों में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को त्वरित मदद दिलाने के लिए नीति की समीक्षा की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था और राज्य के हालातों की दी जानकारी

सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री ने राज्य लोक सेवा आयोग को लेकर उठे विवाद पर भी चर्चा की। इसके साथ ही पंचायत तथा स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए समय सीमा की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न राज्य स्तरीय आयोगों में रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्द किए जाने का भी भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात, कानून व्यवस्था की स्थिति तथा राज्य सरकार के कामकाज की भी जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें