फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल से मुलाकात

Wed, 04 Oct 2017 11:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने रियासत के सभी महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों का समयबद्ध सिक्योरिटी आडिट कराने की आवश्यकता पर बल दिया है। बीएसएफ कैंप पर हमले के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे चली मुलाकात में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सभी सुरक्षा बलों के प्रमुखों के  साथ जम्मू-कश्मीर में सभी संवेदनशील महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों के एक समयबद्ध सुरक्षा लेखा परीक्षा के लिए एक तत्काल बैठक आयोजित करने की सलाह दी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों चर्चा की, जिनमें विभागों के प्रमुखों और प्रशासनिक सचिवों को कल्याणकारी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से लागू कराने के प्रति संवेदनशील होने को कहा गया। डल झील को साफ  करने और राज्य से संबंधित कुछ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय तथा पंचायती चुनाव को शीघ्र कराने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्यपाल ने सरकारी सेवाओं को लोगों को त्वरित गति से उपलब्ध कराने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को भी कहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें