राज्य सरकार के कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज अगले सप्ताह आने वाली ईद उल फितर से पहले जून के महीने का वेतन जारी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने आज वित्त विभाग को निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि एसएसए शिक्षक, संविदात्मक और एडहॉक कर्मचारियों की मासिक बकाया राशि भी ईद से पहले वितरित की जाए ताकि वे बिना किसी कठिनाई के ईद का जश्न मना सकें।
गौरतलब है कि ईद के लिए जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम समुदाय से जुड़े तमाम परिवार तैयारियों में जुटे हुए हैं जिनमें सरकारी विभागों से जुड़े कई कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या है।