फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के हालात सामान्य होते ही होंगे पंचायती चुनाव: महबूबा मुफ्ती

Fri, 16 Dec 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य में जल्दी ही पंचायत चुनावों के संकेत दिए हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से पढ़े लिखे पंचों और सरपंचों को चुनने की अपील की है। वह शुक्रवार को ब्लाक भलवाल की पंचायत बरन में जम्मू संभाग के 152 पंचायत घरों का आनलाइन उद्घाटन के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान, चकित्सा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत और किसान सलाहकर बोर्ड के वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब मुख्य तौर पर उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायताें की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए पंचायतों को सशक्त करना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में राज्य में हालात सामान्य होते ही पंचायतों के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए लोग तैयारी करें और पढ़े लिखे व्यक्तियों को ही पंच सरपंच चुनें, क्योंकि अब टेक्नोलोजी का दौर है। उन्होंने कहा पंचायत घरों में भी लोगों को कंप्यूटर सीखने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

'एजेंडा ऑफ एलायंस पर हो रहा काम'

कार्यक्रम में मौजूद महबूबा मुफ्ती व अन्य - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की मुश्किलों को हल करने के लिए पुरजोर काम कर रही है। हालांकि सरकार के इस काम को घाटी में हालात अशांत होने के कारण कुछ समस्याओं को झेलना पड़ा है। अब हालात सामान्य होने लगे हैं तो सरकार के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

केंद्र सरकार राज्य सरकार की हर तरह से दिल खोल कर मदद कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिलाया कि क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए सरकार चिनाब से पानी लिफ्ट करने योजना को जल्दी ही बनाया जाएगा। इसके कंसल्टेंसी के लिए जल्दी ही टेंडर जारी किए जाएंगे। 

उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार सरकार एजेंडा आफ एलायंस पर काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूर अंदेश नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद से हाथ मिलाकर राज्य के तीनों खित्तों में एक समान विकास को प्राथमिकता दी। उन्हाेंने कहा कि कुछ लोग हुर्रियत में विश्वास जताकर सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिशें कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने भी संबोधन किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें