फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी को धार देने के लिए महबूबा ने गठित की नई पीएसी, ये हैं मुफ्ती के '14-रत्न'

Mon, 15 Mar 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

डीडीसी चुनावों के बाद से प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज है। पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती लगातार लोगों के बीच जा रही हैं। इसके साथ ही पार्टी में बदलाव भी जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को महबूबा ने पार्टी की एक चौदह सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति(पीएसी) का गठन किया है। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता वाली नई पीएसी में वरिष्ठ नेता एआर वीरी, मोहम्मद सरताज मदनी, जीएन लोन हंजुरा, डॉ. महबूब बेग, नईम अख्तर, सुरिंदर चौधरी, यशपाल शर्मा, मास्टर तसद्दुक हुसैन, सोफी अब्दुल गफ्फार, निजाम उद दीन भट, फिरदौस अहमद, मोहम्मद खुर्शीद आलम और एडवोकेट मुहम्मद यूसुफ भट को जगह मिली है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि महबूबा ने वरिष्ठ पीडीपी नेता एआर वीरी को पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया है। जीएन लोन हंजुरा, सुरिंदर चौधरी, अमरीक सिंह रेने और अर्शीद मलिक को पार्टी महासचिव बनाया गया है। अब्दुल हमीद कोशीन, राजिंदर मन्हास और अशोक जोगी को पार्टी के राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले महीने पार्टी प्रमुख के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को फिर से मजबूत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी
    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें