दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने एक बार फिर से नेताओं को निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने पीडीपी विधायक मुस्ताक अहमद के घर पर ग्रेनेड से हमला किया है।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने इस हमले को शाम के लगभग 5 बजे अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के तुरंत बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए।
हालांकि सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेरा बंदी कर ली और आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चला दिया है। बता दें कि पीडीपी नेता मुस्ताक अहमद त्राल विधानसभा सीट से चुने गए मौजूदा विधायक हैं और इनका आवास त्राल में ही है। गौरतलब है कि आतंकिय़ों ने बीते कुछ दिनों रियासत के कई नेताओं को अपना निशाना बनाया है।
#FLASH J&K: Terrorists hurl grenade at the house of MLA Mushtaq Ahmad in Tral. No injuries/loss of life reported.
— ANI (@ANI) October 20, 2017