फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बिगड़े हालातों पर महबूूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा ने की गंभीर मंत्रणा

Tue, 18 Apr 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राज्यपाल और सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के अशांत माहौल के बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गवर्नर एनएन वोहरा से मुलाकात कर हालात पर विस्तार से चर्चा की। सोमवार को विधान परिषद की दो सीटों के लिए हो रहे मतदान की व्यस्तता के बीच महबूबा और गवर्नर के बीच हुई मुलाकात को सियासी हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों संयम से पत्थरबाजों के हमले झेलते सेना के जवानों और जवानों द्वारा पत्थरबाजों को बांधकर घुमाने के वीडियो वायरल होने से सियासी माहौल गर्म हुआ है। विपक्ष मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर राज्यपाल शासन लागू करने की मांग कर रहा है। केंद्र सरकार भी हालत पर नजर रखे हुए है। 

समझा जाता है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हालात को काबू करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। वर्तमान परिस्थिति में अनंतनाग चुनाव में हिंसा की आशंका पर भी सीएम की गवर्नर से बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले थे सेना प्रमुख

सेनाध्यक्ष विपिन रावत - फोटो : फाइल फोटो
पिछले दिनों सेना अध्यक्ष विपिन रावत की भी गवर्नर और मुख्यमंत्री से अलग-अलग मुलाकात हुई थी। सीएम-गवर्नर मुलाकात में सेना अध्यक्ष से हुई बातचीत को भी साझा किया गया। शासन की ओर से कहा गया है कि सीएम ने मुलाकात में गवर्नर को बताया कि सरकार स्थिति पर पूरी पैनी नजर रखे हुए है।

इसके साथ ही हर स्थिति का सामना करने के लिए पुलिस तथा प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अनंतनाग चुनाव तथा पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की। दोनों ने प्रमुख विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उधमपुर तथा बनिहाल के बीच नेशनल हाईवे लगातार बंद रहने की वजह से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें