पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बुधवार को भी दिल्ली में रहीं। हालांकि, उनके दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के किसी नेता से बातचीत की खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि राम माधव दिल्ली में नहीं हैं। उनके लौटने पर ही इस दिशा में कोई प्रगति हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि पीडीपी में लगातार सरकार गठन को लेकर दबाव बढ़ रहा है। सदस्यता अभियान के बहाने महबूबा ने जम्मू और श्रीनगर दोनों ही संभागों में पार्टी विधायकों तथा कार्यकर्ताओं का मन टटोला।
इसके बाद लगातार सरकार बनाने के संकेत मिलने शुरू हो गए। इसी दौरान महबूबा के दिल्ली जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई कि उनकी मुलाकात भाजपा नेताओं से हो सकती है। इसमें सरकार गठन पर कोई फैसला हो सकता है।