फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले से कश्मीर में अमन बहाली के लिए दिए पीएम के बयान को महबूबा मुफ्ती ने सराहा

Sat, 19 Aug 2017 11:57 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएम मोदी और महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने दो दिवसीय कारगिल दौरे के दौरान शनिवार को कारगिल स्कारदू रोड को खोलने का वादा किया। कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल शांति का प्रतीक रहा है और यहां पर पर्यटन और विकास गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए क्रास बार्डर मार्गों को खोला जाएगा।
विज्ञापन


 इस अवसर पर महबूबा ने कहा कि पीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन रियासत में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए किया हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस भाषण में कश्मीर का जिक्र करने और यहां पर मसले को गाली व गोली से नहीं बल्कि कश्मीरियों को गले लगाकर हल करने की सराहना की। उन्होंने कहा जोजिला टनल और कारगिल जंस्कार हाईवे जैसे बड़े प्रोजेक्टों के शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में विकास तेजी से होगा। कारगिल में महबूबा ने छात्राओं से भी मुलाकात की। 

इस अवसर पर विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, शिक्षा मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी, लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर आदि भी मौजूद रहे।  वहीं महबूबा ने अपने कारगिल दौरे के दौरान पुशकुम पुल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
उन्होंने थारुमसा रोड की आधार शिला भी रखी। यह रोड करीब 9.54 करोड़ की राशि से तैयार होगी। उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित पुरीक गेस्ट हाउस का भी उद्घाटन किया। इसके पश्चात महबूबा मुफ्ती ने कारगिल डिग्री कालेज का दौरा किया और अतिरिक्त ब्लाक और गर्ल्स होस्टल की आधार शिला भी रखी। 

हुसैनी पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में कश्मीर पर टिप्पणी की सराहना करते हुए उसे यहां बदलाव की दिशा में बढ़ा कदम बताया। उन्होंने सड़क पर तारकोल डालने के लिए 15 करोड़ की राशि की घोषणा करने के अलावा पनीखर किश्तवाड़ रोड का सर्वे करवाने के निर्देश दिए और कारगिल कस्बे के लिए मेगा वाटर सप्लाई स्कीम को लांच भी किया। उन्होंने एलएएचडीसी कारगिल के लिए दस लाख की राशि जारी करने की भी घोषणा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें