फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की टिप्पणी पर साधा निशाना, महबूबा और उमर ने ट्वीट कर की आलोचना

Mon, 13 May 2019 02:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला-महबूबा मुफ्ती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान बादल छाए रहने संबंधी टिप्पणी के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आलोचना की है। दोनों ने ट्वीट कर टिप्पणी के लिए उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वायु सेना के विमानों को बादल छाए रहने के कारण एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी रडार से बचने में मदद मिली थी। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सवाल किया कि, क्या प्रधानमंत्री को वायु सेना की सलाह की उपेक्षा कर खराब मौसम में ऑपरेशन चलाने के लिए कहने का अधिकार है। इसमें कोई रहस्य नहीं है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक नियत लक्ष्य को निशाना साधने में नाकाम रही। क्या इस कारण कि प्रधानमंत्री ने वायु सेना की सलाह की उपेक्षा की और खराब मौसम में एयर स्ट्राइक करने की अनुमति दी। बादल छाए रहने से जुड़ा तर्क शर्मनाक है।

मुझे फिर से याद आता है कि आरजी (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी) को पप्पू क्यों कहा गया। महबूबा ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक की सच्चाई पर सवाल उठाने के लिए उन पर निशाना साधा गया। लेकिन बादल संबंधी भारी भूल पर पाकिस्तानी मीडिया और पत्रकारों द्वारा ट्रोल को देखना बहुत शर्मसार करने वाली बात है। 
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी मोदी की टिप्पणी के लिए उन पर हमला किया। ट्वीट किया कि पाकिस्तानी रडार बादलों को भेद नहीं सकते। यह सामरिक जानकारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भविष्य के हवाई हमलों की योजना बनाते समय महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें