फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: महबूबा और राज्यपाल की मुलाकात से सियासी चर्चाएं तेज

Sat, 17 Sep 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल के साथ सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक दोनों के बीच हुई मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि हालात जल्द न सुधरे तो राज्यपाल शासन लग सकता है।

हालांकि, पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। घाटी में हिंसा की वजह से चुनौतीपूर्ण बने हालात से लेकर शांति बहाली के तमाम उपायों और विभिन्न पहलुओं पर दोनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी नेता मुलाकात को बता रहे सामान्य

लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
महबूबा ने राज्य सरकार की ओर से घाटी में सामान्य हालात बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इसके साथ ही श्रीनगर के सांसद रहे तारिक हमीद कर्रा के पार्टी छोड़ने के बाद उत्पन्न स्थितियों पर भी चर्चा हुई।

दिल्ली में राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को राज्य के राजनीतिक हालात की राज्यपाल की ओर से जानकारी देने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री के राज्यपाल से मिलने को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

दो दिन पहले राज्य सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्यपाल ने स्कूल कालेज बंद होने पर चिंता जताई थी। हालांकि, इस मुलाकात को पीडीपी और भाजपा की ओर से सामान्य मुलाकात बताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें