फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा की बेटी इल्तिजा को नहीं मिल पा रहा पासपोर्ट, कहा- पुलिस ने जानबूझकर रोकी है प्रक्रिया

Thu, 09 Feb 2023 12:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

इल्तिजा ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार मौलिक है और इसे प्रतिवादी या उसकी एजेंसियों द्वारा की गई जांच के चलते अत्यधिक लंबे समय तक रोककर नहीं रखा जा सकता है। एडीजीपी स्वैन को लिखे एक पत्र में कहा कि वह आपके ध्यान में लाना चाहती हैं कि उन्होंने कभी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
iltija mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को पासपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन के हस्तक्षेप से पुलिस उनके सत्यापन को स्पष्ट नहीं कर रही है।

विज्ञापन


इल्तिजा ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार मौलिक है और इसे प्रतिवादी या उसकी एजेंसियों द्वारा की गई जांच के चलते अत्यधिक लंबे समय तक रोककर नहीं रखा जा सकता है।

एडीजीपी स्वैन को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने कभी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं किया है। इल्तिजा का पासपोर्ट पिछले साल समाप्त होने वाला था और उन्होंने इसके नवीनीकरण के लिए 8 जून, 2022 को आवेदन किया था।
विज्ञापन


आवेदन करने के बाद कई बार ऑनलाइन चेक किया और यह अभी भी बडगाम जिले में एसपी कार्यालय में सत्यापन के लिए लंबित है। इल्तिजा मुफ्ती ने पत्र में पासपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र किया है।

उन्होंने लिखा, सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि यात्रा का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है और सरकार को किसी आवेदक को पासपोर्ट देने से इनकार करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उनकी नानी गुलशन नजीर को भी पिछले साल पासपोर्ट से वंचित कर दिया गया था। जब वह मक्का की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें