फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का इंतजार

Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चार अप्रैल को सत्तासीन हुई पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र से लेकर निकाय चुनाव तक का भविष्य तय होना है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रियासत में चुनाव विभाग निकाय चुनाव के लिए अपनी तरफ से मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का काम पूरा कर चुका है। चुनाव करवाने का फैसला अब केवल रियासती सरकार को करना है। इसके अलावा विधानसभा सत्र को शीतकालीन राजधानी जम्मू में करवाना है या नहीं यह फैसला भी कैबिनेट बैठक पर ही टिका है। 

इसके अलावा रियासती मुलाजिमों को साल 2015 के जुलाई महीने से डीए किश्त नहीं मिली है। कई विकास परियोजनाओं को भी कैबिनेट की मुहर का इंतजार होने के साथ-साथ राज्य प्रशासन और पुलिस में भी तबादलों पर मुहर कैबिनेट बैठक में लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं जानकारी के अनुसार एनआईटी श्रीनगर में घटित मामले के बाद से रियासती सरकार का ध्यान इस मामले के शांत होने पर है। इस वजह से कैबिनेट बैठक अभी तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें