फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर का सही चेहरा दिखाने की जरूरत: महबूबा मुफ्ती

Mon, 29 May 2017 10:03 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : file photo
विज्ञापन
पर्यटन सलाहकार बोर्ड की श्रीनगर में सोमवार को हुई दूसरी बैठक मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटन से जुड़े सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि वह कश्मीर को लेकर देशभर में बनी खराब छवि को हटाने में एक होकर मदद करें। 
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि नेशनल मीडिया ने कश्मीर की छवि को गलत ढंग से पेश किया है। इसकी वजह से पर्यटकों ने कश्मीर से दूरी बना ली है। जैसा कश्मीर के बारे दिखाया जाता है, ऐसा हकीकत में नहीं है। पर्यटक आएं और देखें कि हर जगह एक से हालात नहीं हैं। हालांकि, महबूबा ने पर्यटन से जुड़े लोगों द्वारा कश्मीर को लेकर जारी होने वाले पैकेज पर संतुष्टि जाहिर की। कहा कि  वह लोग पर्यटकों को खींचने में मदद कर रहे हैं।

कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को लेकर भी बातचीत हुई। कहा कि सभी धार्मिक एवं प्राचीन स्थानों को आपस में जोड़ें। बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले दो सालों से पर्यटन का बजट लगातार बढ़ा है। इससे पर्यटन ढांचे को मजबूत करने की कोशिश की गई है। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारी, पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें