फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बीजेपी की हार पर महबूबा और फारूक बोले, राम मंदिर एजेंडा हुआ फेल

Tue, 11 Dec 2018 10:15 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा का भगवान राम का एजेंडा फेल हो गया है। जनता ने मंदिर-मसजिद की राजनीति को नकार दिया है। भाजपा को साढ़े चार साल के बाद भगवान राम याद क्यों याद आ गए। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए। 
विज्ञापन


मंदिर-मसजिद की राजनीति को जनता ने नकारा: महबूबा

पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मणिपुर में जनता ने भाजपा की मंदिर-मसजिद की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दिखाया कि देश की जनता एक है। जनता ने बेहतर माहौल और आर्थिक विकास के लिए वोट दिए हैं। लोगों ने दिखा दिया है कि वे धार्मिक भाईचारे के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें