फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशाखोरी से छुटकारे लिए बैठक में किया विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बगुना के राजेंद्र सिंह पुरा में भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को नशाखोरी से छुटकारा दिलाने हेतु एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन

गंगा ने कहा कि नशाखोरी को खत्म करने में हम सभी समाज का दायित्व है। हम सबको मिलकर यह जिम्मेदारी निभाना है। नशाखोरी के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नशामुक्ति अभियान व तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने पर विचार किया गया।
गांव के प्रमुख लोगों ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान व स्कूली बच्चों को नशे से बचाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नशा वास्तव में व्यक्ति को न केवल गर्त में धकेल देता है, बल्कि का हंसता खेलता परिवार उजाड़ देता है। उन्होंने गांव में जागृति यात्रा निकालने व ग्रामीणों को नशे से होने वाली हानियों को बताया जाएगा। इसके तहत एक शिष्टमंडल उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को मिलकर मदद एवं पूर्ण सहयोग करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें