पुलिस ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ की बैठक।
रामगढ़। पंचायत लगवाल के सीमावर्ती कमौर कैंप में बुधवार को रामगढ़ पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों और गांव के लोगों के साथ बैठक की। गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। सरपंच कुलदीप कुमार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस समय युवा नशे की तरफ जा रहे हैं, जिससे हमारे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। दूसरा हम बॉर्डर पर रहते हैं, आए दिन पाकिस्तान कोई न कोई हरकत करता रहता है। कभी ड्रोन तो कभी फायरिंग, जिससे लोगों में दहशत है। एसएसपी अभिषेक महाजन ने कहा कि इस समय जम्मू में अमरनाथ यात्रा चल रही है तो आतंकियों की पूरी नजर यात्रियों पर है। हमें आप सभी का सहयोग चाहिए। आप का इलाका बॉर्डर से नजदीक है। आपको कोई भी संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचना दें। आपके सहयोग से हम सभी आगे बढे़ंगे।
बैठक में एसडीपीओ प्रियंका कुमारी, एसएचओ आशानंद, सरपंच कुलदीप कुमार, नायब सरपंच परवीन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, तिथि कुमार, पूर्व सरपंच पाला चौधरी और अन्य लोग मौजूद थे।