फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को आरएसपुरा बाजार रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को बाजार के विभिन्न एसोसिएशन और प्रशासन के बीच एक बैठक हुई। इसमें कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दुकानों को बंद रखने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बाजार एसोसिएशन की ओर से एक मई तक हर शनिवार को पूरा बाजार बंद रखने पर सहमति जताई गई। हालांकि इस दौरान दवा की दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाजार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर शनिवार को बाजार की हर दुकान पूर्ण रूप से बंद रखी जाए। एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने बताया कि यह आदेश एक मई तक जारी रहेगा। उसके बाद प्रशासन की तरफ से जो भी फैसला लिया जाएगा उसका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बात पर सहमति बनी है कि बाजार हर शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
एसडीएम राम लाल शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ बाजार एसोसिएशन की बैठक लेकर दुकानों को खेलने व बंद करने के समय को लेकर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक मई तक दुकानदारों ने शनिवार को बाजार बंद करने पर सहमति जताई है। आगे अगर मामलों में बढ़ोतरी होती है तो इसको लेकर कुछ और फैसला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, तहसीलदार गनदीप कुमार सहित कई बाजार एसोसिएशन के प्रधान व सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें