फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में दरवार लगा ग्रामीणों की सुनी दिक्कते

विज्ञापन
पंचायत खारिया में दरवार लगा ग्रामीणों की सुनी दिक्कते - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। पंचायत खारिया के सरपंच व कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन रैना की अध्यक्षता में मंगलवार को दरबार लगाकर कई विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गईं और मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान बिजली, समाज कल्याण, सिंचाई, स्वास्थ्य, जल शक्ति, कृषि, हार्टीकल्चर, ग्रामीण विकास, मत्स्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेंशन नहीं लगने व स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं होने के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। इसका शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। पंचायत खारिया के सरपंच व कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन रैना ने कहा कि पंचायत के अधीन ग्रामीणों को आ रही दिक्कतों का समाधान किए जाने के लिए दरबार लगाया गया ताकि लोग दिक्कतों के बारे में अवगत करवाएं और उनका समाधान किया जा सके। हर माह इस प्रकार का दरबार लगाया जाएगा। इस दौरान पंच ओपी खजूरिया, पंच हरि राम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें