फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद भी नहीं शुरू किया सड़क का काम

विज्ञापन
ड़ीसी रियासी से मिलने पहुंचे पंचायत ड़डोया के जनप्रतिनिधि। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। पौनी तहसील की ड़डोया पंचायत के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को सड़क बनाने की मांग को लेकर डीसी बबीला रकवाल से मिले। सरपंच सुषमा कुमारी, पंच राजकुमार, राकेश कुमार के साथ स्थानीय निवासी रतन लाल, अनिल कुमार ने डीसी को बताया कि शुब डंगा से गोदर जागीर तक सड़क बनाने का टेंडर हुआ था।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद भी इसका काम शुरू नहीं किया गया है। टेंडर लेने वाले ठेकेदार के अनुसार मार्ग बनाने के लिए लगभग सात सौ मीटर का क्षेत्र वन विभाग के अधीन आता है, जिसकी एनओसी नहीं मिल रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ठेकेदार की तरफ से बचे ढाई किलोमीटर के हिस्से का काम भी शुरू नहीं किया जा रहा है। सड़क बनने का फायदा कोट, मंजुआ, गाई जागीर तथा गोदर जागीर के लोगों को होगा है। ग्रामीणों को कालीधार तक जाने के लिए मार्ग मिलेगा। ग्रामीणों ने डीसी से जल्द सड़क बनाने की मांग की। डीसी ने मौके पर ही एक्सईएन से बात की और जल्द काम शुरू करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें