फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ढांचे में सुधार के लिए काम तेज करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र प्रायोजित पीडीडी परियोजनाओं के कामकाज में तेजी लाई जाए। साथ ही समय पर इन्हें पूरा किया जाए। ये निर्देश उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने जम्मू और कश्मीर डिवीजन में बिजली निगम (पीडीडी) के कामकाज की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने हाल ही में हुई बैठक में उप राज्यपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन के रूप में पीडीडी के कामकाज की समीक्षा की। सलाहकार सर्दियों में ट्रांसफार्मर के बफर स्टॉक की उपलब्धता, इनकी खरीद, बिजली के खंभे, पारेषण लाइनों की स्थिति, पेड़ों की शाखाएं काटने, ट्रांसमिशन नुकसान को कम करने आदि मसलों पर जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों की ड्यूटी रोस्टर, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, बिजली चोरी और अवैध बिजली उपकरणों को जब्त और जांच करने के लिए टीमों की तैनाती करने के लिए कहा। विभाग की कार्य योजना की समीक्षा करते हुए सलाहकार ने अधिकारियों को आने वाले सर्दियों के मौसम में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया। दोनों संभागों में बुनियादी ढांचे का ऑडिट करने और खामियां दूर करने के लिए कहा। खान ने कहा कि वह पाक्षिक आधार पर अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान सभी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए आ रही बाधाओं को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें