फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को छात्रवृत्ति और विधवाओं को पेंशन देगी राजपूत सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमर सिंह क्षत्रिय राजपूत सभा कार्यकारिणी की रविवार को राजतिलक भवन पुरानी मंडी में हुई बैठक में समाजसेवी कार्यों पर मंथन किया गया। साथ ही 2019-20 व 2020-21 का लंबित वित्तीय बजट पेश किया गया। तय किया गया कि अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति और विधवाओं को पहले की तरह पेंशन जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी समेत अन्य जिले के प्रधानों के समक्ष सभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि कोरोना संकट तथा लॉकडाउन की वजह से कार्यकारिणी के समक्ष बजट को पेश नहीं किया जा सका था। बजट तथा खर्चे पारित करने के साथ ही बैठक में सभा के चुनाव पर भी विचार किया गया। कार्यकारिणी ने 24 मार्च 2019 की बैठक में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन कोरोना संकट की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। तय किया गया कि कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही जल्द से जल्द सभा की चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर नए पदाधिकारी चुन लिए जाएं। बैठक में संगठन को तोड़ने की कोशिशों में लगे कुछ लोगों की कार्यप्रणाली की निंदा की गई। चेताया गया कि सभा के हितों के विपरीत जो कोई भी काम करेगा उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक में कैप्टन इंद्र संब्याल, राजकुमार, जगदीश सिंह, प्रवीण सिंह, एसएस परिहार के साथ अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें