जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने घरोटा पुलिस स्टेशन में रहे हेडकांस्टेबल और एसपीओ के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। आरोपी सोहन लाल और अमित शर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। 2018 में एक व्यक्ति ने एसीबी के पास शिकायत दी कि उसने एक भैंस खरीदी थी। वह इसे लेकर जा रहा था कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर घरोटा पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में कोर्ट ने उसे छोड़ने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश के बावजूद मामले की जांच करने वाले हेडकांस्टेबल और एसपीओ ने कहा कि 10 हजार रुपये देने पर ही भैंस को छोड़ेंगे। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी को शिकायत की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने योजना बनाकर आरोपियों को रिश्वत लेते दबोच लिया। केस दर्ज कर मामले की जांच पूरी करने के बाद अब चालान पेश किया गया।