फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर ने कारगिल के नेताओं से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पहली बार पार्टी की कारगिल इकाई से संवाद किया। वीरवार को पूर्व मंत्री कमर अली आखून, एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष फिरोज खान समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उमर के साथ वर्चुअल मीट में अपने विचार रखे। कारगिल के नेताओं ने कई मुद्दों समेत पुनर्गठन अधिनियम की चुनौती याचिकाओं को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उमर ने ट्वीट कर कहा कि कारगिल इकाई के साथ पांच अगस्त 2019 के बाद पहली बार मुलाकात हुई है, हालांकि यह वर्चुअल मीट ही थी। यह जानकर संतोष हुआ कि नेताआें-कार्यकर्ताओं ने कारगिल में पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें