फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर से गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू एनएच-44 पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस रास्ते पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने विस्फोटक से लदी गाड़ी को ट्रेस कर उड़ाया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने कहा था कि अभी भी उनके पास इनपुट हैं कि करीब 2 से 3 ऐसी ही गाड़ियां अभी भी दक्षिणी कश्मीर में हैं, जिन्हें आत्मघाती हमलों के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक उस दिन के बाद से नेशनल हाईवे पर सुरक्षा चौकस कर दी गई है। संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट है कि नाकामी से बौखलाए आतंकी किसी बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें