फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए लखनपुर में बने स्वागत केंद्र, जानिए कैसी हैं तैयारियां

Tue, 02 Mar 2021 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने कठुआ के डीसी को श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में स्वागत केंद्र के अलावा चिकित्सा केंद्र और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। सोमवार को मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रा के प्रबंधों पर चर्चा की।

विज्ञापन


अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने लंगर स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के निर्देशावली के तहत संबंधित जिलों में लंगर लगाने की मंजूरी देने के लिए कहा। इसके अलावा कोरोना काल को देखते हुए स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन हो व लंगर स्थलों पर साफ सफाई को सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश जारी किए।

उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर कठुआ, सांबा, उधमपुर और रामबन के जिला उपायुक्तों ने बताया कि लंबर व यात्रियों के ठहरने के लिए संबंधित जिलों में जगह की निशानदेही कर ली गई हैं। रामबन के डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने 18 बहु सदस्य क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें