फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार घाटी में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार घाटी में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। हर दिन लक्षित हत्याएं हो रही हैं। जम्मू संभाग के कर्मचारियों सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रह है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की कोर ग्रुप की बैठक में लगाया गया। वहीं, कश्मीर से एससी/एसटी कर्मचारियों को कश्मीर से जम्मू स्थानांतरित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कर्ण भगत ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा नेतृत्व विकास मिशन का उद्देश्य सामान्य और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों का विश्वास जीतना है। विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की आउटरीच गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान उदयपुर नव संकल्प घोषणा के अनुसार आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में शमशेर चंद भगत, पंकज भगत और सुरेंद्र अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें