जम्मू। अखनूर से पुंछ तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य आठ चरणों में होगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। यह जानकारी डीसी राजोरी विकास कुंडल ने समीक्षा बैठक में दी।
रविवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने रविवार को राजोरी जिले की सुंदरबनी का दौरा कर एनएच 144ए के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीसी ने मंडलायुक्त को बताया गया कि आठ चरणों में अखनूर से पुंछ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा। पचास फीसदी मुआवजा वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया हैं। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को तय समयावधि में कार्य को पूूरा करने के निर्देश दिए।