फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए खेल हस्तियों की सहायता लें

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए खेल हस्तियों की सहायता लें : मुख्य सचिव
विज्ञापन

जम्मू। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने प्रदेेश में विकसित की जा रही खेल सुविधाओं की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने युवा सेवा और खेल विभाग को युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए देश की प्रमुख खेल हस्तियों की सहायता लेने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान बताया कि प्रदेश में खेल-संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा विभिन्न परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिसमें एमए स्टेडियम (जम्मू), बख्शी स्टेडियम (श्रीनगर) का उन्नयन, और यूटी के सभी जिलों में बहुउद्देशीय इनडोर खेल सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा स्कूलों में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए, विभाग ने विभिन्न स्कूलों में 358 परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से 49 को पूरा कर लिया गया है, और 136 को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा किया जाएगा। वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार ने हाल ही में नेहरू पार्क, श्रीनगर और बसोली, कठुआ में एक-एक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें