फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने मांगा विशेष पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन में हुए नुकसान के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों ने प्रशासन से विशेष पैकेज जारी करने के साथ होटलों का जीएसटी वापिस करने, सेंट्रल रोड फंड के तहत पहले से मंजूर सभी परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू रीजन के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चेयरमैन राकेश वजीर और सह चेयरमैन राहुल सहाय की अगुवाई में उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा से मुलाकात की। उन्हें कोरोना काल में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री क्षेत्र को हो रहे नुकसान की जानकारी दी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई बैठक में जेएंडके बैंक के चेयरमैन राजेश कुमार छिब्बर, वित्त आयुक्त अरुण मेहता और उद्योग एवं वाणिज्य सचिव भी मौजूद थे। बैठक में राकेश वजीर ने कहा कि कोराना काल में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन क्षेत्र को हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को बिना किसी पाबंदी के प्री कोविड टेस्ट के साथ खोला जाना चाहिए और यात्रियों की सुविधा के लिए पिट्ठुओं और हेल्परों को काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए। यात्रा के मद्देनजर कटड़ा और जम्मू जिलों में 4जी इंटरनेट सेवा शुरू करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सभी एमएसएमई को पांच फीसदी ब्याज पर लोन मिले
राहुल सहाय ने मांग की कि एमएसएमई सेक्टर में सिडबी की तरफ से चयनित एमएसएमई को पांच फीसदी की ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ऐसा सभी एमएसएमई के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने जम्मू-अखनूर हाइवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने और जम्मू मास्टर प्लान की समीक्षा की मांग की। कुलदीप गुप्ता ने बीमार औद्योगिक इकाईयों को बहाल करने की मांग की। सलाहकार केके शर्मा व अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर सहानुभूति पूर्वक गौर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें