जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के चेयरमैन बीआर शर्मा ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में उपराज्यपाल से भेंट की। उन्होंने जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें-
श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने ऐसे किया आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो की तस्वीरों में देखें जवानों को जोश
शर्मा ने उपराज्यपाल को रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने एवं जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कार के संचालन के लिए तैयार किए जा रहे रोड मैप पर भी चर्चा की।
उपराज्यपाल ने पीएससी के कार्यों में उच्च स्तर पर महत्व देने पर जोर दिया। इसके अलावा परीक्षाओं और साक्षात्कार के समय पर संचालन और अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता वाले उम्मीदवारों के चयन को सुनिश्चित करने के लिए कहा।