दोमाना। पुलिस ने एक स्कूटी से देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने मुट्ठी क्षेत्र में कुलविंदर देव के नेतृत्व में नाका लगाया था, इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उससे लगाकर 40 देसी शराब की बोतलें बरामद हुईं। एसपी जम्मू ग्रामीण सूरम सिंह, एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल और एसएचओ दोमाना चंचल सिंह की देखरेख में नाका लगाया गया। एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल ने बताया कि आरोपियों की पहचान जगदीप राज पुत्र घारा राम निवासी मुट्ठी और तरसेम लाल पुत्र शाम लाल निवासी मुट्ठी के रूप में हुई है। दोनों दोमाना से जम्मू की जा रहे थे, इन्हें मुट्ठी में पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद