फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रिकार्ड एकत्रित करेंगी एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त अटल डुल्लू ने वीरवार को रिकॉर्ड को डिजिटल रिपोर्ट को बनाने के लिए एएनएम के बीच टैबलेट के वितरण के साथ अनमोल (एएनएम ऑनलाइन) एप्लिकेशन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को आगे ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

वित्तीय सचिव ने कहा कि फील्ड कर्मचारी गैजेट्स के उपयोग से दुनिया के स्वास्थ्य देखभाल के नवीनतम रुझानों से जुड़ सकेंगे। इस दौरान एनएचएम के मिशन निदेशक चौधरी यासीन ने कहा कि अनमोल एएनएम को सशक्त बनाता है। स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दैनिक कार्य को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रीलोडेड अनमोल एप्लिकेशन वाली लगभग 4445 टैबलेट जम्मू कश्मीर की सभी एएनएम के बीच वितरित की जाएंगी। उच्च जोखिम वाले गर्भधारण और जन्म के समय वजन वाले बच्चों की पहचान और ट्रैकिंग में मदद मिलेगी। पोर्टल की प्रमुख विशेषता यह है कि यह ऑफलाइन मोड में भी काम करता है और कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले दूरदराज क्षेत्रों के लिए अच्छी तरह से अनुकूल है। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काम करने में सक्षम है। इसमें प्रसव पूर्व टीकाकरण और बच्चे की देखभाल के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर आडियो विजुअल परामर्श है। इसके साथ वास्तविक समय की निगरानी के लिए डैशबोर्ड रिपोर्ट पेपरलेस पंजीकरण, डिजिटलकरण सूचना, अलर्ट आदि सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें