फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरा हो सरकारी योजनाओं का काम : प्रधान सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी योजनाओं का काम समय पर पूरा किया जाए। इससे लोगों को लाभ मिल सकेगा। यह बात एलजी के प्रधान सचिव नीतिश्वर कुमार ने सभी सरकारी विभागों के कामकाज की स्थिति, डिजिटल सेवाओं की प्रगति के अलावा, 2020-21 के लिए अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासनिक सचिवों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। जल शक्ति विभाग के सचिव ने बताया कि इस वित्त वर्ष के लिए विभाग द्वारा उठाए गए सभी प्रोजेक्ट सुचारू रूप से चल रहे हैं और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूरा किया जाएगा। युवा सेवा और खेल विभाग की भौतिक उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए प्रधान सचिव को सूचित किया गया कि दो इनडोर हॉल का काम पूरा होने वाला है। दक्षिण कश्मीर के त्राल और बिजबिहाड़ा में एक-एक इनडोर हाल बनाया जा रहा है। प्रधान सचिव ने पर्यटन क्षेत्र में कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए परियोजनाओं पर काम चल रहा है। समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें