जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने जिला उपायुक्तों को वन्य जीव विभाग के लंबित मुद्दों को हल करने और आर्द्र भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जम्मू संभाग के संरक्षित क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों पर उपायुक्तों को कार्रवाई करने को कहा। यह भी सुुनिश्चित किया जाए कि संबंधित जिलों में संरक्षित क्षेत्रों का और कोई अतिक्रमण न हो। मंडलायुक्त ने वीरवार को मुख्य वन्यजीव वार्डन जम्मू-कश्मीर सुरेश कुमार गुप्ता के साथ बैठक कर वन्यजीव क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्य वार्डन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में चार राष्ट्रीय पार्क, 14 वाइल्ड लाइफ सेंचुअरी और 30 संरक्षित/वेटलैंड क्षेत्र हैं। इस दौरान जानवरों और नागरिकों के बीच संघर्ष मामलों की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई।