फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, दो आतंकी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बाहरी इलाके में एक मॉल के पास से दो आतंकियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जम्मू शहर को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी। पकड़े गए आतंकियों के पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया गया है। आतंकियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर रात में कई इलाकों में दबिश दी गई।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली की कि कुछ आतंकी शहर के बाहरी इलाके में रह रहे हैं। वे महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रैकी कर रहे हैं ताकि हमले को अंजाम दिया जा सके। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कई टीमों का गठन कर छानबीन शुरू की। शाम को मॉल के पास से दो आतंकियों को रैकी करते गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इसके बाद दोनों आतंकियों को गुप्त ठिकाने पर ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पकड़े गए आतंकियों ने कई अहम सुराग दिए।
आतंकियों की ओर से पिछले कुछ महीनों से जम्मू को केंद्र बनाया गया है। यहां कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। ज्यादातर आतंकियों को नरवाल इलाके से ही पकड़ा गया है। इसके साथ ही जम्मू बस स्टैंड व अन्य प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने की साजिश में एक युवक को आईडी के साथ पकड़ा गया था। सुरक्षा बलों के सूत्रों का कहना है कि घाटी में सख्ती के बाद अब आतंकियों ने जम्मू को निशाना बनाने की साजिश रची है। इसके तहत चिनाब वैली तथा राजोरी व पुंछ में भी आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश की जा रही है। सुरक्षा बलों को इन इलाकों से कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने में सफलता भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें