फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले नालों की सफाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जो हर साल चिनाब नदी के किनारे और विभिन्न नालों के किनारे बसे गांवों में उत्पन्न होती है। इसकी रोकथाम पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अभियंता को प्रभावी बाढ़ शमन योजना तैयार करने और बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व, चिकित्सा, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और सीएपीडी के अधिकारियों को चिनाब दरिया से सटे गांव गडखाल, राख खारून, सिध्रवान, लेहरियन जैसे बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को बाहर निकालने के लिए एक प्रभावी और विस्तृत आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया था।
राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को फ्लैश फ्लड के दौरान प्रभावी आपातकालीन प्रबंधन के लिए त्वरित सूचना और समय पर कार्रवाई के लिए ग्राम स्तरीय समितियों का गठन करने के लिए भी निर्देशित किया। सभी विभाग एक साथ कार्य करें। जल शक्ति, पीडीडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को उनके द्वारा जनता को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की त्वरित बहाली के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका और ज्यौड़ियां को बारिश के मौसम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह से नालियों की सफाई के लिए कहा गया। सभी अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न कर्तव्यों को सौंपा। बैठक में तहसीलदार अखनूर, मैरा मेंदरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बाढ जैसी आपदा से लोगों को बचाने की तैयारी पर की बैठक
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने उपजिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बरसात के दिनों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाने पर लोगों को बचाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
एसडीएम ने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र में हर बार बाढ़ की स्थिति बनती है। बरसात से पहले इससे निपटने के लिए सभी विभागों के अधिकारी तैयारी बनाएं। खौड़ के गांव घरड, सैंथ ,खरोटा, दढ खौड़ तथा पलातन में हर साल बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। दरिया चिनाब के साथ-साथ सटे गांवों के लोगों को भी कई बार चिनाब में बाढ़ आ जाने पर सुरक्षित स्थानों पर लाया जाता है। ऐसी स्थिति बनने पर लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। पूरी तैयारियां कर ली जाएं। इसमें कोई भी विभाग कोताही न बरते।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी। बैठक में बीडीसी अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ, म्युनिसिपल कमेटी अध्यक्ष डिप्टी राम, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा, बाढ़ नियंत्रण विभाग के एईई, जलशक्ति विभाग के एईई, सिंचाई विभाग के एईई, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें