फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई, तीन कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मांडा सहित अन्य आसपास क्षेत्रों में बिजली विभाग की टीम की तरफ से अवैध कनेक्शन और बिलों की बकाया राशि वसूली के लिए मुहिम चलाई गई। इस दौरान कनेक्शनों का जायजा करके मौके पर दस उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई और कनेक्शन काटे गए। अधिकारियों ने उन्हें बिल भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एईई शंकरा सिंह की निर्देश पर टीम ने मांडा सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध कनेक्शन, बढ़ते लोड और बकाया बिल की जांच की। मौके पर दस उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे तीन कनेक्शन काटे। एइई ने बताया कि बिजली के बढ़ते लोड, अवैध कनेक्शन और बिलों के भुगतान न होने पर कार्रवाई की गई। आगे भी उन उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो बिजली चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें