फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक समाज सभा की मासिक बैठक में उठाई लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से सोमवार को सभा के कार्यालय में मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान चरणदास ने की। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में रखीं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन प्रभात सिंह तथा मेजर फरजूल सिंह ने कहा कि दरिया चिनाब के किनारे पर सटे गांव के लोगों को बरसात के पहले ही चिंता सताने लगी है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। पानी के तेज बहाव ने भूमि का कटाव शुरू हो गया है। लोगों की उपजाऊ भूमि पानी में समा रही है। लोगों ने बताया कि खौड़ के गांव गैर के लोगों ने हमें बताया है कि उनकी भूमि का कटाव हो रहा है, लेकिन विभाग तथा सरकार की तरफ से उसके रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। तिलक राज ने कहा कि कंड़ी क्षेत्र के गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। लोग परेशान हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। कहीं पर पंप खराब है, कहीं मोटर काम नहीं कर रही है।
बैठक में उपस्थित कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि क्षेत्र में एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली सड़कों की हालत काफी जर्जर है। उनको मरम्मत की जरूरत है। पलांवाला मुख्य बाजार की सड़क को लेकर पूर्व सैनिकों ने कहा कि बाजार के बीचोंबीच की सड़क काफी जर्जर है। वह किसी भी राजनेता को नहीं दिख रही। बैठक में सभा की तरफ से विधानसभा चुनाव में सभा की तरफ से उम्मीदवार उतारने का भी फैसला लिया गया। इस मौके पर कैप्टन सुखदेव सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव, सुबेदार मेजर चमन लाल शर्मा, कैप्टन बनसी लाल, प्रभात सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें