फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि मंदिर घाट पर बने श्मशान घाट पर जल्द काम शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एईई देव राज के साथ सोमवार को बैठक की। इस दौरान हरि मंदिर घाट पर बने श्मशान घाट के बैलेंस वर्क को जल्द शुरू कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा अखनूर नगर में अन्य विकास कार्य की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। वार्ड-3 के पार्षद कर्ण सिंह ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व ही हरि मंदिर घाट पर स्थित इस श्मशान घाट पर ट्रैक्टर रोड बनाया गया है। जो बाकी बचा काम है वो जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। एईई ने आश्वस्त किया कि जल्द ही बैलेंस वर्क की टेंडरिंग करा कर काम शुरू किया जाएगा। बैठक में वार्ड-4 के पार्षद बलदेव राज भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें