परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल की पुलिस चौकी में शनिवार को पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन हुआ। इंचार्ज ओमप्रकाश की देखरेख में हुई मीट में डीएसपी वरुण जंडियाल मुख्य रूप से शामिल हुए। जबकि एसएचओ खौड़ बलविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर पंचों-सरपंचों, नेताओं सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। मुख्य अतिथि ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगो के बारे में विचार किया जाएगा। मीट में अवैध खनन का मुद्दा छाया रहा, जिससे ग्रामीण ने घर बनाने के लिए उनको रेत बजरी लाने ले जाने में थोड़ी छूट देने के लिए कहा। पुलिस की तरफ से लोगों को कहीं भी किसी भी तरह से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधियां देखने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए भी कहा गया।
इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच भूपिंदर सिंह, जसपाल सिंह, रामस्वरूप शर्मा, पोली देवी, बलविंदर सिंह, दलजीत सिंह, रतन लाल शर्मा, बलभद्र सिंह, अशोक सिंह, मगदेश सिंह, उदय शर्मा, पवन सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे