फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस

विज्ञापन
कस्वे में भारतीय योग संस्था द्वारा शिविर लगा लोगो को योग करवाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह/ आरएस पुरा। भारतीय योग संस्थान ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा और भारतीय किसान संघ के प्रदेश उप प्रमुख सतीश भारती और योग संस्थान से जुड़े शशिकांत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान योग के साथ-साथ इसके गुणों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

योग संस्थान के शशिकांत मगोत्र ने बताया कि संस्थान की 1967 में दिल्ली से शुरुआत हुई। आज देश में 4500 कक्षाएं चल रही हैं। 12 विदेशों में भी कक्षाएं चल रही हैं। जहां पर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग कराया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क, पार्षद सुरेंद्र सिंह चिब, जगदीश कुमार, सतीश कुमार, प्रेमपाल, रितु शर्मा, बिट्टू पेप्सी, मोती गुप्ता, करण सैनी और भी काफी संख्या में योग संस्थान से जुड़े लोग शामिल हुए।
उधर आरएस पुरा में संस्थान के प्रधान सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगाकर लोगों को योग से बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया। मंगत राम, शशि उत्तम ने कहा कि देश के कई राज्यों में संस्थान की ओर से विस्तार किए जाने के लिए गांव-गांव में इसी प्रकार के शिविर लगाए जाने के लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें