अखनूर। गांव संगानी परोसती में लखनपाल बिरादरी के माता सतों देवी देवस्थान पर रविवार को मंदिर कमेटी सदस्यों की बैठक प्रधान राजीव कुमार ने की। इसमें सदस्यों ने बिरादरी और मंदिर के उत्थान के लिए अनेक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। मंदिर निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि लखनपाल बिरादरी के देवस्थान और बिरादरी के उत्थान के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। तभी मंदिर में विकास की प्रगति होगी। बिरादरी सदस्यों को दान के साथ अन्य सहयोग भी देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अब तक संतोषजनक कार्य हुआ है। इस अवसर पर सोमनाथ शर्मा, सीता राम, जुगल कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, विशन दास, चिंता मनी, सुरम दास, जसवंत चंद आदि मौजूद थे।