अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चंदीप सिंह ने लोक भवन में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। स्रोत : सूचन
- विश्व पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने पर चंदीप को दी बधाई
- राष्ट्रीय पावरलिफ्टर राकेश के प्रदर्शन की सराहना, संदीप जैन ने भी की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से रविवार को अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चंदीप सिंह और राष्ट्रीय स्तर के पावरलिफ्टर राकेश कुमार ने मुलाकात की। उपराज्यपाल ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
चंदीप सिंह ने दक्षिण कोरिया के मुजू में आयोजित 11वीं विश्व पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के के-41 पुरुषों के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है।
उपराज्यपाल ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं, राकेश कुमार को राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
इसके अलावा भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव संदीप जैन ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की ओर से संचालित विभिन्न पहलों और गतिविधियों की जानकारी दी।
-