अखनूर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने नगर पालिका एसोसिएशन के अध्यक्ष रजिंदर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शम्मी सपोलिया, राजन शर्मा, पूरन चंद के साथ प्रतिनिधि मंडल के रूप में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाक़ात की। नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने एलजी के समक्ष अखनूर की बेहतरी व तरक्की को लेकर अपनी बात रखी।
इसमें मुख्य रूप से अखनूर को मॉडल टाउन बनाना, तीन माह से रिक्त पड़े ईओ, सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद को स्थायी रूप से भरा जाना और अखनूर में जनाधार के हिसाब से नगर पालिका को कॉउंसिल बनाने की बात रखी। उपराज्यपाल ने कहा कि विह अपनी नगर पालिका अखनूर में आय के साधन खुद सृजित करें और तमाम कर्मचारियों को सरकार के आदेशों का पालन करने को कहें। आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जो अधूरे पड़े हैं उन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा और अखनूर कस्बे को मॉडल टाउन बनाया जाएगा। संवाद