फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी त्योहार, मूंगफली और रेवड़ियों की बाजार में भरमार

विज्ञापन
रामगढ़ में लोहड़ी पर्व पर खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। उसी के चलते बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है। जगह-जगह मूंगफली, रेवड़ियों और गजक के स्टाल लगे हैं। लोग भी खरीदारी करने के लिए खूब बाजार में आ रहे हैं। लोहड़ी का त्योहार ऐसा है, जबकि कोरोना की रफ्तार भी कम हो गई है। लोग बेहिचक घरों से बाहर निकलकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अक्सर त्योहारों में इतनी भीड़ बाजारों में नहीं देखी गई, लेकिन लोहड़ी के पर्व को लोग बड़े उल्लास से मना रहे हैं, और खरीदारी कर रहे हैं। कई जगहों पर कल शाम को सामूहिक लोहड़ी का त्योहार भी मनाया जाएगा और अग्नि को अर्घ्य देकर पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार मनाने के लिए जलाने के लिए लोगों ने लकड़ी का भी विशेष तौर पर बंदोबस्त कर लिया है। एक दिन पूर्व बाजारों में दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखी गई, क्योंकि काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर आ रहे हैं।
----------------------
छात्र- छात्राओं ने हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी का पर्व
रामगढ़। जीडीसी में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पंजाबी लोकगीतों व नृत्य की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। खासतौर पर बीए सेमेस्टर एक की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध किया। छात्राओं ने कहा लोहड़ी पर पौष मास की अंतिम रात को एवं मकर संक्रांति की सुबह तक मनाया जाता है। यह त्योहार सभी परिवार जनों एवं मित्रों के साथ मनाया जाता है। पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे को बताता है। संवाद
विज्ञापन

------------------
लोहड़ी : सुबह होते ही सज गई दुकानें
रामगढ। क्षेत्र के दुकानदारों ने मंगलवार सुबह होते ही दुकानें सजा दीं। लोहड़ी पर्व पर रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव नंदपुर, मालशाह, सबांख, कमोर के बाजार में लोगों की चहल-पहल रही है। लोहड़ी पर्व पर बाजार सजकर तैयार हो गए। लोगों ने मूंगफली, गजक, रेवड़ियां, चिड़वे, बिस्कुट आदि की खरीदारी की।
लोग दूर-दराज रहने वाली बेटियों व अन्य सगे-संबंधियों को लोहड़ी पर्व पर उपहार देने के लिए खरीदारी करते रहे। खरीदारी अधिक होने के कारण दुकानदारों के चेहरों पर चमक देखने को मिली है। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में जिन घरों में खुशियां आईं हैं। उन महिलाओं ने पूरा दिन घर-घर जाकर लोहड़ी बांटी। गांव में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से बनाया जाता है। पूरा दिन बच्चों की टोलियों में हिरन बनकर लोगों के घरों में लोहड़ी मांगी जाती है। वहीं कुछ गांव में बड़े युवा ढोल लेकर लोहड़ी मांगते हैं। भीड़ वाले इलाकों में रामगढ़ पुलिस के जवान भी तैनाती की गई। ताकि कोई घटना न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें